Celebrity newsLatest news
किच्चा सुदीप के बाद इस अभिनेता ने किया यश और ‘टॉक्सिक’ का समर्थन; कहानी और किरदार को लेकर कही ये बात

जब से फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से इस फिल्म पर मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी वैसी धूम नहीं मचा पा रही है जैसी उम्मीद थी। कुछ लोग फिल्म की कई वजहों से आलोचना कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। हाल ही में कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने फिल्म और यश का समर्थन किया था। अब यश के समर्थन में एक और कन्नड़ अभिनेता आए हैं।
ऋषभ शेट्टी ने की यश की तारीफ
नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर यश की तारीफ की है। उन्होंने ‘टॉक्सिक’ को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। ऋषभ ने लिखा ‘एक कलाकार के तौर पर जब आप कोई किरदार निभाते हैं, तो आप उसे दिल से जीवंत करने की कोशिश करते हैं। यहां मैं सचमुच उस भरोसे से प्रभावित हूं जिसके साथ एक ताकतवर आदमी के संघर्ष को दिखाया गया है।’ ऋषभ ने आगे लिखा ‘हो सकता है कि कहानी और मुख्य किरदार उस आम रास्ते पर न हों जिस पर ज्यादातर फिल्में चलती हैं, मगर इसका मतलब यह नहीं है कि रास्ता गलत है। कहानी कहने में जो मेहनत लगती है और दिमाग में एक विचार से लेकर स्क्रीन पर फिल्म बनने तक का जो सफर होता है, वह बहुत बड़ा होता है।’

यश को लेकर क्या बोले ऋषभ?
यश की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, ‘यश जिस तरह से आपने खुद को एक ऐसे किरदार और दुनिया के लिए समर्पित किया है, जिसमें ‘लार्जर-दैन-लाइफ’ परफॉर्मेंस की जरूरत थी, उसके लिए आपको सलाम। मैं हर सीन में इसे साफ तौर पर महसूस कर सकता था। दर्शकों को यह अनुभव कराना आसान नहीं है कि कैसे पछतावा बढ़ता है और जिंदगी में जहर घोलता है। इस साहसी प्रयोग की कोशिश करने के लिए मैं आपके साथ खड़ा हूं, सर।’

हाल ही में, किच्चा सुदीप ने भी फिल्म की तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘बस इतना कहना चाहता हूं। यश आपने अपनी पिछली कमर्शियल ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद एक और आम उम्मीद के मुताबिक और फॉर्मूले वाली फिल्म बनाने का आसान रास्ता चुनने के बजाय सच में कुछ हटकर करने की कोशिश की है।’