पवन कल्याण की ‘ओजी’ से अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगे बेटे अकीरा, मां रेणु ने बताई सच्चाई

पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि पवन कल्याण के बड़े बेटे अकीरा नंदन जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हैं। खबरें आ रही हैं कि अकीरा पिता पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख सकते हैं। अब इन खबरों पर अकीरा की मां और पवन कल्याण की दूसरी पत्नी रेणु देसाई ने स्पष्टिकरण दिया है। हाल ही में एक पॉडकास्ट ‘निखिल थो नाटकालु’ में बातचीत के दौरान रेणु देसाई ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और अपने बेटे के एक्टिंग डेब्यू की खबरों की सच्चाई बताई है। बातचीत के दौरान रेणु देसाई ने स्पष्ट रूप से कहा, “अकीरा अभी एक्टिंग के बारे में सोच तक नहीं रहा है। उनके पवन कल्याण की ओजी से डेब्यू करने की खबरें गलत हैं। न ही राम चरण अकीरा को हीरो बनाने के लिए तैयार कर रहे हैं। अकीरा जब भी ऐसा करेंगे तो मैं खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा करूंगी। तब तक इस तरह की सभी खबरें निराधार हैं, उन पर ध्यान न दें।”



