एक्टर के प्रदर्शन से खफा हुए भाजपा नेता, बोले- इमरान खान को तुरंत देश से निकाल देना चाहिए

मुंबई में प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के समर्थन के दौरान अभिनेता इमरान खान को हिरासत में लिया गया था। एक्टर के इस प्रदर्शन में शामिल होने के भाजपा नेता किरीट सोमैया ने अभिनेता उन्हें देश से निकालने की मांग की। जानें क्या है मामला? अभिनेता इमरान खान बीते 10 अक्टूबर को मुंबई में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस पर भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘अभिनेता इमरान खान को तुरंत देश से निकाल देना चाहिए।’ इसका तात्पर्य है कि वह एक्टर की नागरिता की जांच भी चाह रहे हैं।
इससे पहले 12 अक्तूबर को भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इमरान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जानकारी भी उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर दी। उन्होंने लिखा, ‘मैंने गामदेवी पुलिस स्टेशन जाकर इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इमरान खान को तलब करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने विदेशी नागरिक विभाग के एफआरआरओ को भी रिपोर्ट भेज दी है। मैंने मुंबई हवाई अड्डे पर इमीग्रेशन विभाग के एफआरआरओ में भी शिकायत दर्ज कराई। मैंने एफआरआरओ अधिकारी से भी बात की।’
प्रदर्शन में शामिल होने पर बोले एक्टर
बीते दिनों इमरान खान ने अपने प्रदर्शन में शामिल होने की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा, ‘मेरी कोई मांग नहीं है। मैं यहां एक नागरिक के रूप में, इस शहर में रहने वाले एक व्यक्ति के रूप में आया हूं,’उन्होंने आवागमन की स्वतंत्रता पर प्रतिबंधों और लोगों की आवाजों के दमन पर सवाल उठाते हुए कहा। उन्होंने आगे कहा कि वह किसी संगठन का हिस्सा नहीं हैं और एक नागरिक के रूप में यहां आए हैं।



