Health&wellnessLatest news

आपकी ये पसंदीदा चीजें लिवर के लिए हो सकती हैं जहर? समय रहते संभल जाएं

शरीर को स्वस्थ रखने में जिन अंगों की सबसे बड़ी भूमिका मानी जाती है, लिवर का स्थान उनमें शीर्ष पंक्ति में है। हम जो खाना खाते हैं, उससे मिलने वाले पोषक तत्वों को शरीर के काम लायक बनाने से लेकर हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने तक, लिवर लगातार कई जरूरी काम करता रहता है। यह शरीर में विटामिन और खनिजों को जमा करने, पाचन के लिए पित्त बनाने और ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखने में भी मदद करता है। यानी शरीर के अंदर कई जरूरी प्रक्रियाएं लिवर के सही तरीके से काम करने पर निर्भर करती हैं। लेकिन हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें धीरे-धीरे लिवर की सेहत को खराब कर सकती हैं। लिवर की बीमारी की बात आते ही सबसे पहले शराब का नाम लिया जाता है और इसकी वजह भी है। ज्यादा या लंबे समय तक शराब पीने से लिवर में फैट जमा हो सकती है। इससे गंभीर स्थिति में लिवर की कोशिकाओं को स्थायी नुकसान भी पहुंच सकता है।  पर लिवर के लिए खतरा सिर्फ शराब से नहीं है।  हमारी खाने-पीने की कई आदतें भी लिवर पर उसी तरह दबाव डाल सकती हैं। 

These Common Foods May Be Harming Your Liver as Alcohol liver ko kaise healthy rakhe
पहले जानिए शराब लिवर को कैसे नुकसान पहुंचाती है?

जब हम शराब पीते हैं तो उसे संसाधित करने का बड़ा काम लिवर को करना पड़ता है। शराब को तोड़ने की प्रक्रिया के दौरान ऐसे पदार्थ बन सकते हैं जो लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। नियमित और अधिक सेवन लिवर पर लगातार दबाव डालता रहता है।  

  • शुरुआत में लिवर में फैट जमा होने यानी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। अगर शराब का सेवन जारी रहता है तो कुछ लोगों में सूजन, लिवर की कोशिकाओं को नुकसान और आगे चलकर लिवर में स्कार जैसी गंभीर समस्याएं भी विकसित हो सकती हैं। यही कारण है कि शराब को लिवर के लिए सबसे बड़े जोखिमों में गिना जाता है। लेकिन अगर आप शराब नहीं पीते, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपका लिवर पूरी तरह सुरक्षित है। 

मीठे पेय भी लिवर के लिए बन सकते हैं परेशानी
कोल्ड ड्रिंक, मीठे सोडा, मीठे पैक्ड जूस और दूसरे शुगर वाले पेय का अधिक सेवन लिवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
इन पेय में अक्सर काफी मात्रा में एडेड शुगर होती है। जब शरीर को जरूरत से ज्यादा चीनी मिलती है तो इससे मिलने वाली अतिरिक्त कैलोरी फैट में बदलने लगती है। इससे शरीर में फैट बढ़ने के साथ लिवर में भी फैट जमा होने का खतरा बढ़ सकता है। लंबे समय तक ऐसी आदत वजन बढ़ने, इंसुलिन के सही तरीके से काम न करने और टाइप-2 मधुमेह जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। समोसा-पकौड़े, फ्रेंच फ्राइज, पूरी और दूसरी तली हुई चीजें स्वाद में भले ही अच्छी लगती हों, लेकिन इन्हें रोजाना या बहुत ज्यादा खाना लिवर के लिए अच्छा नहीं माना जाता। 

  • इन चीजों में कैलोरी और अस्वास्थ्यकर वसा की मात्रा अधिक हो सकती है। 
  • लगातार अधिक मात्रा में ऐसी चीजें खाने से शरीर में अतिरिक्त फैट बढ़ सकती है और लिवर में भी फैट जमा होने की समस्या पैदा हो सकती है।
  • इसके अलावा, ज्यादा तला-भुना खाना वजन और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। 

Related Articles

Back to top button