क्या ‘हनुमान अंश’ का बनेगा सीक्वल? डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने किया खुलासा, अगले हिस्से को लेकर कही ये बात

फिल्म ‘हनुमान अंश’ फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। इसकी सफलता के बीच फिल्म के डायरेक्टर ने फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी दी है।
क्या बनेगा ‘हनुमान अंश’ का सीक्वल?
फिल्म ‘हनुमान अंश’ के खत्म होने के बाद ही दर्शकों को इसके सीक्वल का हिंट मिल गया था। फिल्म के आखिर में एक स्लेट दिखाई गई थी, जिससे साफ हो गया था कि नीम करोली बाबा की कहानी अभी पूरी नहीं हुई है और इसका अगला हिस्सा भी आएगा। हाल ही में आगरा के एक मल्टीप्लेक्स में दर्शकों के साथ बातचीत के दौरान फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने सीक्वल को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म के अगले पार्ट में नीम करोली बाबा की जिंदगी के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को दिखाया जाएगा।
पहले से ही ट्रायलॉजी की थी प्लानिंग
खास बात यह है कि ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल की प्लानिंग मेकर्स ने पहले से ही कर रखी थी। जब 20 फरवरी 2026 को फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया गया था, तभी बताया गया था कि यह प्रोजेक्ट ट्रायलॉजी यानी तीन फिल्मों की सीरीज के तौर पर बनाया जाएगा।



