Celebrity newsLatest news

तिरंगा प्रेरित ड्रेस पहनने पर जमकर ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला, बात बढ़ने के बाद दी सफाई; कही ये बात

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में उर्वशी ने तिरंगे से इंस्पायर्ड गाउन पहना था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके आउटफिट को लेकर सवाल उठाए और कहा कि इससे भारतीय झंडे के नियमों का उल्लंघन होता है। अब उर्वशी ने इस पूरे विवाद पर अपनी सफाई दी है। 

उर्वशी रौतेला ने क्या कहा?
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उर्वशी ने कहा कि वह अपने देश को सिर्फ अपनी नागरिकता के तौर पर नहीं देखतीं, बल्कि भारत को अपनी पहचान का हिस्सा मानती हैं। उन्होंने बताया कि वह ऐसा आउटफिट पहनना चाहती थीं, जो यह दिखाए कि भारत उनके लिए क्या मायने रखता है। उर्वशी ने कहा, ‘मैं अपने देश को सिर्फ एक राष्ट्रीयता के रूप में नहीं, बल्कि अपनी पहचान के हिस्से के रूप में अपने साथ लेकर चलती हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि उनके गाउन में रंगों की प्लेसमेंट, डिजाइन, कढ़ाई, डिटेलिंग और पूरा लुक फैशन के हिसाब से तैयार किया गया था। उनका मकसद सिर्फ तीन रंगों को ड्रेस पर लगाना नहीं था, बल्कि देश से जुड़ी भावना को एक आर्टिस्टिक अंदाज में दिखाना था।

यह नेशनल फ्लैग की कॉपी नहीं है 
उर्वशी ने विवाद पर जवाब देते हुए कहा कि उनके गाउन और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बीच कई साफ अंतर हैं। उन्होंने कहा, ‘सबसे जरूरी बात यह है कि यह गाउन राष्ट्रीय ध्वज की हूबहू कॉपी नहीं है। यह तिरंगे के रंगों से प्रेरित एक कॉउचर डिजाइन है।’ उन्होंने बताया कि गाउन में इस्तेमाल किए गए रंगों के शेड, उनका पैटर्न और अनुपात भारतीय झंडे से अलग हैं। गाउन में बीच का चक्र भी आधिकारिक राष्ट्रीय ध्वज जैसा नहीं था। उर्वशी के मुताबिक, गाउन में तिरंगे के तीन रंगों को अलग तरीके से इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा, अशोक चक्र को भी ज्वेलरी की तरह डिजाइन किया गया था। पूरे आउटफिट को सीक्विन और फ्रिंज से सजाया गया था ताकि यह स्टेज पर एक ग्लैमरस फैशन आउटफिट जैसा नजर आए।

Related Articles

Back to top button