Latest newsSports
यशस्वी-वैभव सूर्यवंशी पर बरसे संजय मांजरेकर; ICC-BCCI से क्यों की सख्त से सख्त सजा की मांग?

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। मांजरेकर की यह मांग दोनों के हालिया विवादों के बाद आई है। वैभव ने हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ आउट होने के बाद एक खिलाड़ी को धक्का दिया था। वहीं, यशस्वी जायसवाल श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के कोलंबो टेस्ट में आउट होने के बाद असिथा फर्नांडो से भिड़ गए थे। इस दौरान उनका हेल्मेट असिथा के सिर से टकराया था। मांजरेकर ने कहा कि सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ देने से आदत नहीं सुधरेगी और यह खिलाड़ियों को ऐसी हरकतें दोहराने के लिए प्रेरित करेगा।
मांजरेकर ने घटनाओं पर क्या कहा?
मांजरेकर का मानना है कि ये हरकतें कई बार हो चुकी हैं और सख्त सजा न देने पर आगे भी होंगी। उन्होंने सूर्यवंशी की लड़ाई को यशस्वी की लड़ाई से जोड़ते हुए सिर्फ जुर्माना देकर छोड़ देने पर सवाल उठाए। मांजरेकर ने अपने एक्स अकाउंट पर आईसीसी और बीसीसीआई को टैग कर पोस्ट करते हुए कहा, ‘वैभव जब भारत-ए से खेल रहे थे और अब यशस्वी, अगर आप इसी तरह से इन हरकतों को जाने देते रहेंगे तो यह घटनाएं होती रहेंगी। आप उन्हें बार-बार ऐसा करने के लिए ट्रेन कर रहे हैं। यह खेल के लिए अच्छा नहीं है और न ही खिलाड़ियों के भविष्य के लिए।’

श्रीलंका के खिलाड़ियों पर हुई कार्रवाई
हलाम्बागे और डिकवेला पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) द्वारा नियुक्त मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की थी। सजा क्या मिली थी, इसका पता नहीं चला था। इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी कि सूर्यवंशी और कप्तान तिलक वर्मा समेत अन्य भारतीय खिलाड़ियों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया या उन पर आधिकारिक कार्रवाई की गई थी। तिलक समेत भारतीय खिलाड़ियों की अंपायरों के साथ लंबी बहस हुई थी और वे कम रोशनी में सुपर ओवर कराने पर जोर दे रहे थे।