Celebrity newsLatest news
जौहर वाले सीन पर क्या बोले फिल्म के लेखक प्रकाश कपाडिया? स्वरा भास्कर ने किए थे ये सवाल

स्वरा भास्कर की तरफ से हाल ही में फिल्म ‘पद्मावत’ में जौहर वाले सीन पर बयान दिया गया। इस पर विवाद बढ़ने के बाद अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर कर सफाई दी है। अब इस मामले में फिल्म के सह-लेखक प्रकाश कपाडिया का बयान आया है। उन्होंने फिल्म के इस सीन का बचाव किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला। स्वरा भास्कर के बयान पर फिल्म ‘पद्मावत’ के सह-लेखक प्रकाश कपाडिया ने कहा कि यह सीन रिसर्च और इतिहास की किताबों में दर्ज जानकारी पर आधारित था। कपाड़िया ने कहा कि यह सीन फिल्म में दिखाए गए दौर की सच्चाई को दिखाता है, जबकि भास्कर ने इस बात पर सवाल उठाए थे कि इसमें यौन हिंसा, महिलाओं की इज्जत और मौत या जिंदगी में से किसी एक को चुनने को कैसे दिखाया गया है।
क्या बोले फिल्म के सह-लेखक?
संजय लीला भंसाली की 2018 की फिल्म के सह-लेखक कपाडिया ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा ‘हमने अपनी रिसर्च और इतिहास की किताबों में लिखी बातों के आधार पर फिल्म बनाई। हर कोई फिल्म को अलग-अलग नजरिए से देखता है। हमने जो दिखाया जिसमें जौहर वाला सीन भी शामिल है, वह उस समय की सच्चाई थी। इसे अब बदला नहीं जा सकता। हालात ‘करो या मरो’ वाले थे।’ फिल्म ‘पद्मावत’ में जौहर वाले सीन में दिखाया गया है कि कैसे राजपूत सेना की हार के बाद सैकड़ों महिलाओं ने यौन हिंसा का सामना करने के बजाय मौत को चुना।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब भास्कर ने 31 अगस्त को दिल्ली के एक कार्यक्रम फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन के बारे में बात की। उन्होंने तर्क दिया कि जौहर को सम्मान के काम के तौर पर दिखाने से दुष्कर्म पीड़िताओं के बीच गलत संदेश जा सकता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या महिलाओं की पवित्रता को उनकी जान से ज्यादा कीमती माना जाना चाहिए।
स्वरा भास्कर ने सफाई में क्या कहा?
बाद में स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके साफ किया कि उन्होंने रानी पद्मावती या दूसरी महिलाओं को कायर नहीं कहा था। उन्होंने कहा कि उनकी चिंता इस बात को लेकर थी कि आधुनिक फिल्में किन चीजों को महिमामंडित करती हैं और इस बात पर जोर दिया कि दुष्कर्म पीड़िता को कभी ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि बच जाने की वजह से वे कम साहसी हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म ‘पद्मावत’ विवादों में घिर गई थी। कुछ जगहों पर कथित ऐतिहासिक छेड़छाड़ को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई। विरोध प्रदर्शनों के बाद फिल्म का नाम ‘पद्मावती’ से बदलकर ‘पद्मावत’ कर दिया गया। इसके बावजूद यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। सैकनिल्क के अनुसार, इसने दुनिया भर में 585 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।