India newsLatest news

महाराष्ट्र के मंत्री पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल करने का आरोप; यूट्यूबर गिरफ्तार

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रकांत पाटिल और एक महिला पार्षद से जुड़े मानहानिकारक वीडियो और कंटेंट सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में पुणे पुलिस ने एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार यूट्यूबर की पहचान संतोष पंडित के रूप में हुई है। पुणे के कोथरूड पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर संतोष पंडित के खिलाफ यह कार्रवाई की है।  

यूट्यूबर के खिलाफ क्या हैं आरोप?
शिकायतकर्ता का कहना है कि यूट्यूबर संतोष पंडित ने सोशल मीडिया के जरिए मंत्री से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। शिकायतकर्ता का कहना है कि पोस्ट और वीडियो मानहानिकारक और आपत्तिजनक थे और उन्हें बड़ी संख्या में देखा गया। शिकायत के आधार पर पुणे पुलिस ने गुरुवार को कोथरूड पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(1), 75(3), 356(2) और 352 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज की है।  सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो भी खूब देखी जा रही है, जिसमें पुणे पुलिस यूट्यूबर संतोष पंडित को हिरासत में लेती हुई नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। 

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर हटाने के मामले में एक और गिरफ्तारी
पुणे के ही एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर हटाने के विवाद में भी पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस तरह इस मामले में अब तक कुल तीन लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनसे कार्यकर्ता आशीष साबले के रूप में हुई है। 

Related Articles

Back to top button