Celebrity newsLatest news
‘लगान’ के इवेंट में रेखा का अलहदा अंदाज ; आमिर खान की बहन निखत ने दिग्गज अदाकारा के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

अभिनेत्री रेखा 70 पार की उम्र में भी अपने अंदाज, लुक और खूबसूरती से हैरान करती हैं। उनकी साड़ियों का कलेक्शन हो या मेकअप का सलीका…हमेशा वे दिल जीत लेती हैं। बीते दिन वे फिल्म ‘लगान’ के इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान गोल्डन बॉर्डर की ऑफ व्हाइट साड़ी में उन्होंने शिरकत की। दिग्गज अभिनेत्री का आमिर खान की बहन निखत खान ने स्वागत किया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया।



