Celebrity newsLatest news

मुकेश खन्ना ने किया ‘वंदे मातरम’ का समर्थन, ‘जन गण मन’ पर आपत्ति जताते हुए खुद कर गए गलती

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर ‘शक्तिमान’ फेम अभिनेता मुकेश खन्ना एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा कि ‘जन गण मन’ को हमें राष्ट्रगान नहीं मानना चाहिए। इसके बजाया हमें ‘वंदे मातरम’ को बढ़ावा देना चाहिए। हालांकि, अपने बयान में खन्ना एक गलती कर गाए। जानिए क्या है वह? 

क्या बोले मुकेश खन्ना? 
मुकेश खन्ना ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘मैं तीन साल पहले ये बात बोल चुका हूं कि ”वंदे मातरम’को राष्ट्रगीत बनाया जाए। ये ‘जन गण मन’ हमारा नहीं है। ये क्वीन एलिजाबेथ के जमाने में उनके मान में रवींद्रनाथ टैगोर ने स्तुति गान लिखा था। उसको हमने अपना मान लिया। ‘भाग्य विधाता पंजाब सिंह’,अरे ये हमारा नहीं है। हमारा है ‘वंदे मातरम’, जिसे लता जी ने गाया है।’

खुद भी रिकॉर्ड किया है ‘वंदे मातरम’ 
बातची में मुकेश खन्ना ने आगे बताया कि उन्होंने खुद भी ‘वंदे मातरम’ गाना रिकॉर्ड किया है। इसे वह 6 महीने के अंदर रिलीज करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैंने धृष्टता की थी कल्याणजी-आनंद जी भाई के साथ। दो साल हो गए वो गाना पड़ा है मेरे पास। मैंने 7 मिनट का ‘वंदे मातरम’ गाना रिकॉर्ड किया है, जो आइकॉनिक बन जाएगा। मैं चाहता हूं कि जितनी जल्दी हो सके ‘जन गण मन’ को हटाओ और ‘वंदे मातरम’ को लाओ।’
अपनी बातचीत में आगे एक्टर ने पीएम मोदी की भी तारीफ की और कहा कि उन्हें खुशी है कि वंदे मातरम उठ रहा है।

Related Articles

Back to top button