Celebrity newsLatest news

‘बस 19-20 का अंतर है’; भाईजान से हो रही साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफियान की तुलना, वीडियो वायरल

साजिद नाडियाडवाला अभिनेता सलमान खान के जिगरी दोस्त हैं। बीते दिनों सलमान ‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे, जहां साजिद भी अपने परिवार के साथ नजर आए। इस इवेंट से साजिद नाडियाडवाला के छोटे बेटे सूफियान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सूफियान को देख फैंस को सलमान खान का 90 के दशक वाला लुक याद आ गया है। 

सलमान से हुई सूफियान की तुलना
सूफियान नाडियाडवाला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वीर पहाड़िया की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग से उनके ढेरों वीडियो वायरल हो रहे हैं। उनका अंदाज और लुक देखकर फैंस को सलमान खान का इंडस्ट्री का शुरुआती लुक याद आ गया है। कई लोग सूफियान की तुलना सलमान खान से करते हुए लिख रहे हैं कि दोनों में बस ’19-20 का ही अंतर है’। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, ‘शक्ल मिल रही हो या नहीं, लेकिन स्वैग बिल्कुल एक जैसा है’। 

अप्रैल में भी इसी वजह से चर्चा में आए थे
वैसे, सूफियान और सलमान खान के लुक की तुलना कोई पहली बार नहीं हो रही है। सूफियान नाडियाडवाला सबसे पहले इस साल अप्रैल में सलमान जैसे दिखने की वजह से चर्चा में आए थे। उनकी तस्वीरों की तुलना सुपरस्टार के 1990 के दशक के लुक से की गई थी। उनके हालिया लुक पर सोशल मीडिया पर एक बार फिर वैसी ही प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं।  सूफियान की मां वर्धा खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेटे की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। उन पर भी यूजर्स के खूब कमेंट्स आते हैं और अधिकांश लोग सूफियान को सलमान जैसा बताते हैं। बीते दिनों जब एआई से बना 80 के दशक वाला लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आया, तब वर्धा ने अपने बेटे सूफियान की तस्वीरें भी शेयर की थीं। इस पर एक यूजर ने लिखा था, ‘सलमान का बेटा’। इस टिप्पणी पर वर्धा ने बहुत सलीके से जवाब दिया था, ‘सलमान का भतीजा’। एक यूजर ने लिखा था, ‘सूफियान लगते हैं सलमान जैसे। भतीजा भी तो बेटा होता है’। 

Related Articles

Back to top button