Latest newsSports
भारत-न्यूजीलैंड मैच में गरमाया माहौल: गुरनूर बराड़ के जश्न से भड़के साइफर्ट, देखें कोहली ने कैसे किया बीच बचाव

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले जा रहे चौथे वनडे में तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ और न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। साइफर्ट को आउट करने के बाद गुरनूर ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया और बल्लेबाज के करीब पहुंच गए। साइफर्ट भी इससे नाराज दिखे और दोनों के बीच मामला बढ़ने की आशंका थी। हालांकि, विराट कोहली ने बीच में आकर गुरनूर को पीछे खींच लिया। इस दौरान मैदानी अंपायर क्रिस ब्राउन ने भी भारतीय तेज गेंदबाज को चेतावनी दी।

साइफर्ट को आउट कर गुरनूर ने किया आक्रामक जश्न
न्यूजीलैंड की पारी के दौरान साइफर्ट और विल यंग ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ तेज शुरुआत की थी। दोनों ने पहले 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 72 रन जोड़ लिए थे। साइफर्ट खास तौर पर गुरनूर को निशाना बना रहे थे। उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज के एक ओवर में छक्का और दो चौके लगाए थे। उस ओवर में गुरनूर ने 14 रन खर्च किए। इसके बाद गुरनूर को गेंदबाजी आक्रमण से हटा दिया गया। पावरप्ले के बाद वापसी करते हुए उन्होंने साइफर्ट को तेज बाउंसर पर फंसा लिया। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ने शॉर्ट गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में चली गई। विकेटकीपर ईशान किशन ने शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। साइफर्ट 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे।
विराट कोहली ने गुरनूर को पीछे खींचा
विकेट मिलने के बाद गुरनूर ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। वह साइफर्टके करीब पहुंचे और उनके सामने ही अपनी खुशी जाहिर करने लगे। गुरनूर के इस अंदाज से साइफर्ट नाराज हो गए और भारतीय तेज गेंदबाज से भिड़ने के लिए आगे बढ़ते दिखे। हालात बिगड़ते, उससे पहले विराट कोहली ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने गुरनूर को पीछे खींच लिया और दोनों खिलाड़ियों के बीच टकराव को बढ़ने से रोक दिया। कमेंट्री कर रहे विशेषज्ञों ने भी इस घटनाक्रम पर हैरानी जताई। इसकी वजह यह थी कि कोहली खुद भी मैदान पर अपने आक्रामक अंदाज और विपक्षी खिलाड़ियों से तीखी बहस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वह बीच-बचाव करते नजर आए।