Celebrity newsLatest news
बिग बॉस के घर पहुंचे दोनों जॉली, अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने ली प्रतियोगियों की क्लास

‘बिग बॉस 19’ में शनिवार को सलमान खान का दबंग अंदाज नहीं, अक्षय कुमार और अरशद वारसी का फनी अंदाज देखने को मिलेगा। शो के प्रोमाे में दोनों मस्ती-मस्ती में प्रतियोगियों की क्लास ले रहे हैं। कुनिका, नीलम और बसीर अली को खासतौर पर ऐसी-ऐसी बातें अक्षय और अरशद ने कहीं, जिन्हें सुनकर ऑडियंस को मजा आ गया। यह दोनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का प्रमोशन करने इस शो में आए हैं। अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने शो में आते ही सबसे पहले प्रतियोगियों को कहा, ‘आप लोग इतना क्यों तैयार होकर बैठे हैं, शादी में जाना है।’ फिर अरशद बोले, ‘बसीर ने तो कपड़े भी नहीं पहने हैं।’ आगे वह नीलम को कहते हैं, ‘आप तो गुडियों में फंस गईं।’ दरअसल, नीलम को शो की दूसरी फीमेल कंटेस्टेंट्स काफी परेशान कर रही हैं।



