अनुभवसंपन्न विश्रुत गुप्ता बने ऐश्वर्यशाली फेयरमोंट उदयपुर पैलेस होटल के प्रथम महाप्रबंधक

सीताराम मेवाती
अनुभवी होटलियर और गतिशील नेतृत्व क्षमता के धनी विश्रुत गुप्ता को फेयरमोंट उदयपुर पैलेस का जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया है। विश्रुत के पास लग्जरी हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक के विशिष्ट अनुभव है l इस नियुक्ति के पूर्व वह नोवोटेल मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जनरल मैनेजर रहे, जहां उन्होंने होटल को प्री-ओपनिंग चरण से सफल संचालन तक पहुंचाया। विश्रुत की नेतृत्व शैली रणनीतिक दृष्टि, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध अतिथि अनुभवों के प्रति जुनून का अनूठा संगम है। फेयरमोंट उदयपुर में वे महल को भारत के सबसे प्रतिष्ठित लग्जरी डेस्टिनेशन में बदलने की दिशा में काम कर रहे हैं l इनमे चार प्रमुख स्तंभ शामिल हैं, सांस्कृतिक प्रामाणिकता का समावेश, सेवा मानकों में कोई समझौता नहीं, कर्मचारियों को सशक्त बनाने वाली संस्कृति और बाजार केंद्रित व्यावसायिक रणनीतियां। उनका दृष्टिकोण सादगीपूर्ण गरिमा और बारीकियों पर विशेष ध्यान से परिभाषित होता है, जहां हर अतिथि यात्रा व्यक्तिगत स्पर्श और अर्थपूर्ण अनुभवों से भरपूर होती है—चाहे वह विशेष आगमन अनुष्ठान हों या अतिथि की पसंद के अनुसार कमरे में सजावट। उनके मार्गदर्शन में, फेयरमोंट उदयपुर पैलेस एक ऐसा स्थान बन रहा है जहां भव्यता और आत्मीयता का संगम है, और जहां पर बिताया हर पल लंबे समय तक यादों में बस जाता है। सस्टेनेबिलिटी, तकनीक-आधारित पर्सनलाइजेशन और नवाचार पर जोर देते हुए, वे ‘लक्ज़री विद सोल’ की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं l इसमें एक विशेष बिंदु यह है वह 56 व्यंजन वाला ‘रॉयल थाल’, लोक कथाओं से प्रेरित टर्न डाउन रिचुअल्स और नेचर ट्रेल ब्रेकफास्ट जैसी विशेष पेशकश उनकी इसी सोच का हिस्सा हैं। यह 56 व्यंजन वाला ‘रॉयल थाल’ अवश्य ही इन्हें विश्व की किताबों में उत्कृष्ट स्थान दिला सकता है, जो की न सिर्फ फेयरमोंट उदयपुर पैलेस की उपलब्धि होगी बल्कि भारत के हॉस्पिटैलिटी उद्योग में एक नया मापदंड होगा l विश्रुत गुप्ता ने अपने हॉस्पिटैलिटी की शैक्षणिक पृष्ठभुमी, देश के प्रतिष्ठित इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट पुसा से पूरी की है l इसके पश्चात उन्होंने वेलकमग्रुप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट से विशेष प्रबंधन प्रशिक्षण प्राप्त किया है l अपने करियर की शुरुआत उन्होंने आईटीसी होटल्स समूह से शुरू किया और द लीला मुंबई, रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क (मुंबई), द वेस्टिन पुणे कोरेगांव पार्क, पुलमैन और नोवोटेल नई दिल्ली एरोसिटी, रैफल्स उदयपुर और नोवोटेल मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे प्रतिष्ठित होटलों में नेतृत्वकारी पदों पर कार्य किया, इसके बाद वे फेयरमोंट उदयपुर के जनरल मैनेजर बने।



