India news

मुंबई से इंडिया पोस्ट-शिपरॉकेट की अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स उड़ान

श्रीनिवास अय्यर l मुंबई

इंडिया पोस्ट ने शिपरॉकेट के साथ साझेदारी में मुंबई से अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स निर्यात सेवाओं की शुरुआत की है। इस पहल से भारतीय निर्यातकों के लिए क्रॉस-बॉर्डर शिपिंग सरल होगी और विशेष रूप से छोटे एवं मध्यम उद्योगों (MSMEs) को वैश्विक बाजार से जोड़ने का अवसर मिलेगा।

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, महाराष्ट्र और गोवा सर्किल, अमिताभ सिंह ने लॉन्च अवसर पर कहा, “इंडिया पोस्ट भारत से क्रॉस-बॉर्डर ई-कॉमर्स को सरल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। शिपरोकैट के साथ हमारी साझेदारी मुंबई के निर्यातकों को कई देशों तक आसान निर्यात सेवाएँ प्रदान करेगी।”

मुंबई क्षेत्रीय सुविधा शिपरॉकेट की तकनीक-आधारित प्लेटफार्म को इंडिया पोस्ट के व्यापक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के साथ जोड़कर खातों का प्रबंधन, ऑपरेशनल समन्वय और लॉजिस्टिक सपोर्ट को सुगम बनाएगी। इससे निर्यात प्रक्रिया तेज और भरोसेमंद होगी। मुंबई जैसे प्रमुख व्यावसायिक केंद्र में स्थापित इस सुविधा का उद्देश्य पश्चिम और दक्षिण भारत के निर्यातकों के लिए सेवा पहुंच को बढ़ाना है।

इस अवसर पर अनेक मेहमान उपस्थित रहे जिनमे श्रीमती काइया अरोड़ा, पोस्टमास्टर जनरल, मुंबई; श्री मनोज कुमार, डायरेक्टर, पोस्टल सर्विसेज (मेल्स & BD); श्रीमती सिमरन कौर, डायरेक्टर, पोस्टल सर्विसेज (हेडक्वार्टर); शिपरोकैट के श्री अक्षित घुलाटी, CEO इंटरनेशनल शिपिंग; श्री वरुण परीहार, वाइस प्रेसीडेंट; और श्री खुशांत, एसोसिएट डायरेक्टर।

यह पहल इंडिया पोस्ट और शिपरॉकेट की साझेदारी को मजबूत करते हुए पोस्टल इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल शिपिंग इंटीग्रेशन का उपयोग करके भारत में ई-कॉमर्स निर्यात इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है। MSMEs के लिए निर्यात को सरल, तेज और विश्वसनीय बनाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Back to top button