Latest newsSports
श्रीलंका दौरे से बाहर हुए सुदर्शन की जगह कौन आएगा भारतीय टीम में? इस स्टार बैटर की हो सकती है वापसी

भारतीय टीम फिलहाल मुश्किल दौर से गुजर रही है। टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हैं। श्रीलंका दौरे के लिए चुने गए जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाने के बाद इस दौरे से बाहर हो गए। बुमराह की जगह आकिब नबी को शामिल किया गया, लेकिन सुदर्शन का रिप्लेसमेंट कौन होगा, इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस रेस में टीम से बाहर चल रहे सरफराज खान का नाम सबसे ऊपर है। बीसीसीआई के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई से इसका खुलासा किया है।
सुदर्शन की जगह सरफराज को मिल सकता है मौका
सरफराज ने टीम इंडिया के लिए अपना पिछला टेस्ट नवंबर 2024 में खेला था। तब टीम इंडिया अपने घर में न्यूजीलैंड से सीरीज हारी थी। तब टीम में कुछ अनबन की खबरें आई थीं और रिपोर्ट्स में सरफराज का नाम भी आया था। हालांकि, अब सूत्रों के मुताबिक चोटिल साई सुदर्शन की जगह आगामी श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान की भारतीय टीम में वापसी हो सकती है। साई सुदर्शन बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाजी और फील्डिंग ड्रिल्स में भी हिस्सा लिया है। हालांकि, 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट तक उनके पूरी तरह फिट होने की संभावना कम है। सुदर्शन भारतीय टीम के साथ श्रीलंका के लिए रवाना भी नहीं हुए थे। इस वजह से वह कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ जारी तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भी हिस्सा नहीं ले सके।

कप्तान शुभमन गिल भी चोटिल
इस बीच भारतीय कप्तान शुभमन गिल को भी पहले टेस्ट से पहले चोट लग गई है। अभ्यास सत्र के दौरान उनके दाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट लगी। एहतियात के तौर पर वह अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरे। उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा है। शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम फिलहाल WTC तालिका में पांचवें स्थान पर है। भारत ने नौ मैचों में चार जीत, चार हार और एक ड्रॉ दर्ज किया है और उसका पॉइंट्स परसेंटेज (PCT) 48.150 है।