Latest newsUncategorized
यूपीएससी प्रीलिम्स पास करने पर 50,000 और मेंस पर मिलेंगे एक लाख रुपये; इस राज्य सरकार की नई योजना

मेघालय सरकार ने सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए नई योजना ‘सीएम-इंस्पायर’ शुरू की है। इस योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) पास करने वाले उम्मीदवारों को 50,000 रुपये और मुख्य परीक्षा (Mains) पास करने वालों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं की सिविल सेवाओं में घटती भागीदारी को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मेघालय के युवाओं की सिविल सेवाओं में उपस्थिति कम हुई है, जिसे सुधारने के लिए यह कदम उठाया गया है।



