Celebrity newsLatest news

‘हनुमान अंश’ पर क्या बोले एक्टर? ‘वाइब’ से जोड़ते हुए फिल्ममेकिंग पर कही यह बड़ी बात

अभिनेता-निर्देशक कुणाल खेमू  की फिल्म ‘वाइब’ का प्रदर्शन सिनेमाघरों में संतोषजनक नहीं रहा। एक बातचीत के दौरान एक्टर ने ‘पैन-इंडिया’ टैग के बारे में बात की। इसके साथ ही ‘हनुमान अंश’ के बारे में भी काफी कुछ कहा। 

‘हनुमान अंश’ पर क्या बोले कुणाल 

कुणाल खेमू  ने इंडिया टुडे से हुआ बातचीत में विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित ‘हनुमान अंश’ पर भी चर्चा की। महज 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इस पर एक्टर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह सिर्फ अखिल भारतीय फिल्म है, यह एक अखिल अंतरराष्ट्रीय फिल्म बन गई है। दुनिया भर में हर कोई इस फिल्म को देख रहा है।’ उन्होंने आगे अपनी बात को समझाते हुए कहा कि किसी फिल्म को ‘पैन-इंडिया’ बनाने का कोई तय फॉर्मूला नहीं होता। उनके अनुसार, यह टैग काफी हद तक एक व्यापारिक शब्द है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि फिल्म अलग-अलग क्षेत्रों में कैसा प्रदर्शन करती है।’

कुणाल ने फिल्ममेकिंग पर क्या कहा?

आगे अपनी बातचीत में कुणाल ने कहा, ‘यही हमें उम्मीद देता है। एक कलाकार का सफर कई बार दिल टूटने, आश्चर्यों और चुनौतियों से भरा होता है। इसलिए, अंत में यह सब देखना वाकई दिल को छूने वाला, उत्साहवर्धक और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो पूरी तरह से कहानी पर आधारित होती हैं और दर्शकों को पसंद आती हैं, और यही बात बहुत मायने रखती है। वे तथाकथित मानदंडों या सफल फिल्म बनाने के किसी तय फॉर्मूले से निर्देशित नहीं होतीं।

Related Articles

Back to top button