बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वॉन्टेड का नाम आया सामने, डिजिटल सबूतों की जांच कर रही पुलिस

बॉलीवुड कलाकारों को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अभिनेता सैफ अली खान को धमकी मिलने की खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, सूत्रों के मुताबिक, इस बार धमकी देने के पीछे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है। मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
डिजिटल सबूतों की पड़ताल कर रही पुलिस
हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि धमकी वास्तव में जीशान अख्तर ने ही दी है या किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस धमकी की प्रामाणिकता और उससे जुड़े डिजिटल सबूतों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल सैफ अली खान की ओर से इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।
आईटी इंजीनियर ने दी थी धमकी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव मिश्रा आईटी इंजीनियर है। पुलिस को शक था कि उसने धमकी देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से आवाज तैयार की थी। उसने ऑनलाइन सर्च के जरिए कलाकारों के संपर्क नंबर जुटाए और फिर उन्हें धमकी भरे मैसेज भेजे। तुषार कपूर को भेजे गए एक ऑडियो मैसेज में कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी। मैसेज भेजने वाले ने खुद को गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बताया था, लेकिन पुलिस की ओर से वॉयस सैंपल की जांच में यह आवाज हैरी बॉक्सर से मेल नहीं खाई थी।



