Latest newsSports
सिराज को बाहर बैठाकर हुई गलती? सितांशु कोटक ने किया बचाव, वाशिंगटन पर क्या बोले कोच

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि टीम का चयन सिर्फ पहले दिन के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर नहीं किया गया था, बल्कि पांचों दिन की परिस्थितियों को देखते हुए सर्वश्रेष्ठ संयोजन चुना गया।
भारत ने उतारे चार तेज गेंदबाज
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया। जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाले इस गेंदबाजी आक्रमण में प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज को जगह मिली, जबकि अनुभवी मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ा। सिराज को बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठने के बाद कोटक ने कहा, सिराज के साथ कोई समस्या नहीं है। जब हमने टीम चुनी, तब हमें लगा कि यही सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन है। मुझे नहीं लगता कि सिराज को बाहर रखना गलत फैसला था। यह सिर्फ पहला दिन है। हम टीम का चयन केवल पहले दिन के लिए नहीं करते, बल्कि दूसरे, तीसरे और चौथे दिन को भी ध्यान में रखते हैं।

कोटक ने ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल करने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम में चार बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण सुंदर को प्राथमिकता दी गई। कोटक ने कहा, हमने वाशिंगटन को इसलिए प्राथमिकता दी, क्योंकि उनके शीर्ष क्रम में चार बाएं हाथ के बल्लेबाज थे। इस मैच के लिए यही सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के चार विकेट 60 रन पर गिरा दिए थे। हालांकि, 30 ओवर के बाद कूकाबुरा गेंद की चमक कम होने के साथ ही भारतीय तेज गेंदबाजों को विकेट निकालने में मुश्किल हुई। इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में पांच विकेट पर 243 रन बना लिए हैं। निकोल्स 113 और फिलिप्स 94 रन बनाकर नाबाद हैं। कोटक ने युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की रफ्तार का भी बचाव किया। कंबोज इस मुकाबले में 126 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। उनकी गति को लेकर उठ रहे सवालों पर कोटक ने कहा, हां, रफ्तार तीसरे स्पेल में ही मायने रखती है। कंबोज की गति 130, 128 और कुछ गेंदों पर 126 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह बिल्कुल ठीक है। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी का बचाव करते हुए कोटक ने कहा कि वह आक्रामक गेंदबाज हैं और इस वजह से कभी-कभी रन भी खर्च करते हैं। उन्होंने कहा, प्रसिद्ध एक आक्रामक गेंदबाज हैं और हम जानते हैं कि वह कुछ रन खर्च करेंगे। जब वह विकेट लेते हैं तो हमें अच्छा लगता है, लेकिन जब उनकी गेंदों पर रन बनते हैं तो हमें पसंद नहीं आता। किसी खिलाड़ी को देखने का यह तरीका उचित नहीं है।
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को लेकर क्या बोले कोटक
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कोटक ने कहा कि मेहमान टीम ने परिस्थितियों को अच्छी तरह समझा और उसी के अनुसार बल्लेबाजी की। उन्होंने बताया कि धूप निकलने के कारण पिच में मौजूद नमी उम्मीद से जल्दी सूख गई, जिससे गेंदबाजों को मिलने वाली मदद कम हो गई। कोटक ने कहा, मौसम अच्छा था और धूप निकलने के कारण पिच की नमी उम्मीद से जल्दी सूख गई। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्हें इसका श्रेय देना चाहिए। उन्होंने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बेवजह जोखिम भी नहीं लिया। नई गेंद से गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिल रही थी।