Latest newsUncategorized

‘2000 करोड़ की संपत्ति पर गांधी परिवार की नजर, कांग्रेस ने प्रचार पर फूंके जनता के पैसे’, भाजपा का आरोप

नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर जुबानी जंग हो रही है। ताजा घटनाक्रम में भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी बार-बार नेशनल हेराल्ड का नाम लेकर सनसनी फैलाने की कोशिश करती है, लेकिन विफल रहती है।’ उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड का नाम सुनते ही कांग्रेस पार्टी का पूरा इकोसिस्टम सनसनी से भर जाता है… वे पकड़े गए हैं।’ ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अखबार को अपने एटीएम के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्होंने दावा किया कि गांधी परिवार ने अपनी जेब से एक पैसा भी निवेश किए बिना नेशनल हेराल्ड की 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति हासिल करने की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button