India newsLatest news
ईरान से 272 नागरिकों की सकुशल वापसी, हालात सुधरने के बाद भारतीय दूतावास ने बंद की निकासी डेस्क

पश्चिम एशिया से भारतीय नागरिकों का एक और खेप बुधवार की रात को राजधानी दिल्ली पहुंचा। संघर्ष प्रभावित ईरान के मशहद में फंसे 272 भारतीय और तीन नेपाली नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया गया। बता दें कि ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 3,426 भारतीय नागरिकों को वापास लाया जा चुका है। ऑपरेशन सिंधु ईरान और इस्राइल की बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए भारत सरकार ने शुरू किया था। दोनों देशों के बीच भले ही संघर्ष विराम की घोषणा हो गई है लेकिन स्थिति अब भी सामान्य नहीं हुई है। तनावपूर्ण ईरान से लौटे लोगों ने भारतीय सरकार, खासकर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। ईरानी और भारतीय दोनों सरकारों ने हमारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया।



