‘इतिहास दोहराया गया’, डब्ल्यूपीएल में आरसीबी की जीत पर अनुष्का शर्मा ने जताई खुशी; दी ऐसी प्रतिक्रिया

बीती रात वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे संस्करण का फाइनल हुआ। ये मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच खेला गया। जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर दूसरी बार डब्ल्यूपीएल का खिताब अपने नाम किया। स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी की महिलाओं ने एक बार फिर ट्रॉफी को अपने नाम किया। आरसीबी की इस जीत पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी खुशी जताई है। आरसीबी की पुरुष टीम के पूर्व कप्तान और सदस्य विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा डब्ल्यूपीएल में आरसीबी की जीत पर काफी खुश हैं। अनुष्का ने इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर आरसीबी महिला टीम की दूसरी बार ट्रॉफी उठाते हुए एक तस्वीर साझा की। इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाते हुए उन्होंने इसके साथ लिखा, ‘आरसीबी महिला टीम ने फिर कमाल कर दिखाया। इतिहास दोहराया गया।’



