Latest newsPodcast
रविशंकर प्रसाद बोले- क्या मर्यादा भूली कांग्रेस, गुजरात का अपमान क्यों? खरगे के बयान पर किया पलटवार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित बयान को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कांग्रेस नेतृत्व ने अब पूरी तरह मर्यादा छोड़ दी है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गुजरात जैसी धरती, जिसने देश को कई महान हस्तियां दी हैं, उसे कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा ‘अनपढ़’ कहा जाना बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने इसे न केवल राज्य का अपमान बताया, बल्कि देश की एकता के खिलाफ भी बताया।



