India newsLatest news

भारत को अमेरिका से दूसरा जीई-404 इंजन मिला; एलसीए मार्क 1ए लड़ाकू विमानों में लगाए जाएंगे

भारत में हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) मार्क 1ए के लिए इंजन अमेरिका से लाए जाने हैं। इस संबंध में लड़ाकू विमान कार्यक्रम से जुड़े एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 12 जीई-404 इंजन मिलने की उम्मीद है। अमेरिका से दूसरा जीई-404 इंजन प्राप्त हो गया है। ये इंजन एलसीए मार्क 1ए लड़ाकू विमानों में लगाए जाएंगे। रक्षा अधिकारी के मुताबिक भारतीय वायु सेना ने 83 एलसीए मार्क 1ए लड़ाकू विमानों के ऑर्डर दिए हैं और रक्षा मंत्रालय की मंज़ूरी के बाद 97 और ऐसे विमान खरीदने का प्रस्ताव अंतिम चरण में है।

Related Articles

Back to top button