Celebrity newsLatest news
साई पल्लवी को मिला ‘कलैमामणि अवॉर्ड’, शेयर की दादा-दादी के साथ तस्वीर; सम्मान के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार

साई पल्लवी इन दिनों अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘रामायण भाग 1’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कई फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी के लिए साई को ‘कलैमामणि अवॉर्ड’ दिया गया। साई ने इस सम्मान के मिलने पर एक पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर अपनी खुशी जताई है। साई पल्लवी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दादा और दादी के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें वे पुरस्कार का प्रमाणपत्र पकड़े नजर आ रही हैं। इसके अलावा साई ने तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ भी तस्वीरें शेयर कीं। इस पोस्ट के साथ साई ने कैप्शन में लिखा, ‘कलैमामणि पुरस्कार मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं बचपन से इस नाम को सुनती आई हूं। तमिलनाडु सरकार, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और टीएन इयाल इसाई नादगा मंद्रम को धन्यवाद। यह पोस्ट एक महीने देर से इसलिए डाली, ताकि मैं अपने परिवार के साथ फोटो ले सकूं।’



