Latest newsMumbai news

कटघरे में पार्थ पवार, विपक्षी दल बोले- जांच कराएं CM फडणवीस; अजीत पवार से इस्तीफे की मांग

पुणे की विवादित लैंड डील मामले में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार कटघरे में हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार पार्थ को बचाने के प्रयास कर रही है। इस मामले में कांग्रेस नेता विजय वाडेट्टीवार ने कहा, ‘उनका इस्तीफा स्वाभाविक है, क्योंकि उस बच्चे ने 300 करोड़ रुपये की ज़मीन खरीदी है। धोखाधड़ी हुई है… महाराष्ट्र की जनता यह स्वीकार नहीं करेगी कि उन्हें जानकारी नहीं थी। सभी की मांग है कि कार्रवाई हो… मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस मामले की जांच के लिए पत्र लिखना चाहिए… हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच करानी चाहिए… पार्थ पवार को भी आरोपी माना जाना चाहिए।

शिवसेना UBT ने राजस्व विभाग और पुलिस विभाग से तीखे सवाल पूछे
इससे पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की नेता सुषमा अंधारे ने भी शुक्रवार को महाराष्ट्र के राजस्व विभाग और पुलिस विभाग से तीखे सवाल पूछे। सरकारी मिलीभगत और अफसरों की ईमानदारी पर गंभीर सवालिया निशान लगाते हुए अंधारे ने कहा, सभी मिलकर पार्थ को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि यह मामला 300 करोड़ रुपये की एक जमीन खरीद से जुड़ा है, जिसमें कथित तौर पर पार्थ पवार से जुड़े एक फर्म का नाम भी शामिल है। इस सौदे में अनियमितताओं के आरोप उठे हैं, जिसके चलते सरकार ने एक सब-रजिस्ट्रार को निलंबित किया है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, लेन-देन से जुड़े तीन लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button