Latest newsPodcast
‘मराठी सीखना जरूरी’; महाराष्ट्र दिवस पर CM फडणवीस बोले- लेकिन भाषा के नाम पर हिंसा अस्वीकार्य

महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य में रहने वाले सभी लोगों को मराठी भाषा सीखने का प्रयास करना चाहिए, लेकिन भाषा के नाम पर किसी भी तरह की हिंसा या विवाद बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र कभी भी संकीर्ण सोच वाला राज्य नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग राज्य में रहते हैं, उन्हें मराठी सीखने का प्रयास करना चाहिए। यदि किसी ने अभी तक भाषा नहीं सीखी है, तो सरकार और समाज उन्हें सिखाने में मदद करेंगे।



