Latest newsSports
बांग्लादेशी क्रिकेटरों पर जानलेवा हमला! इस खिलाड़ी ने सुनाई घटना, लिखा- नफरत नहीं, प्यार चाहते हैं

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली 3-0 की करारी हार के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम पर उनके ही देशवासियों का गुस्सा टूट पड़ा। मेहदी हसन मिराज की कप्तानी में उतरी टीम को पहले वनडे मुकाबले में पांच विकेट, फिर 81 रन और अंत में 200 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की सबसे शर्मनाक सीरीज हार मानी जा रही है। हालांकि, इस वनडे सीरीज से पहले बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को टी20 सीरीज में 3-0 से हराया था।



