Mumbai news

मुंबई में आयोजित आर्किटेक्ट पिकलबॉल टूर्नामेंट 2025: खेल और रचनात्मकता का अद्भुत संगम

सीताराम मेवाती l मुंबई

विगत रविवार, 14 सितम्बर को मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स क्लब में देश का पहला आर्किटेक्ट पिकलबॉल टूर्नामेंट 2025 आयोजित हुआ। इस अनोखी प्रतियोगिता में शहर के डिजाइन समुदाय के आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिजाइनर्स ने ड्राफ्टिंग टेबल छोड़कर पिकलबॉल रैकेट थामे और खेल के साथ रचनात्मकता का उत्सव मनाया।

  एक प्रयोग के रूप में शुरू हुआ यह आयोजन खेलसहयोग और समुदाय की भावना का जीवंत उदाहरण बन गया। पूरे दिन चले टूर्नामेंट में 85 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और 50 से अधिक मैच खेले। कई खिलाड़ियों ने पहली बार पिकलबॉल का अनुभव लिया और अपनी प्रतिभा तथा उत्साह से दर्शकों का दिल जीत लिया। डबल्स फॉर्मेट ने सभी को नई जोड़ियों में खेलने का अवसर दियाजिससे आपसी जुड़ाव और भी गहरा हुआ।

  फाइनल मुकाबले की शानदार रैलियों और रणनीतिक खेल ने दर्शकों को अंत तक रोमांचित रखा। पुरुष डबल्स श्रेणी में अभिजीत मडभावी और आशुतोष मडभावी की जोड़ी विजेता बनीजबकि हुसैन जरीवाला और अमर झवेरी उपविजेता रहे। मिक्स्ड डबल्स वर्ग में रूपेश शाह और जान्हवी दमणिया ने खिताब जीतावहीं अमर झवेरी और ज़िल झवेरी दूसरे स्थान पर रहे।

  खेल के दौरान माहौल ऊर्जा और उत्साह से भरा रहा। हर पॉइंट पर गूंजती तालियाँ और जयकारों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और मुकाबलों को और रोमांचक बना दिया। दिनभर की प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण और नेटवर्किंग सत्र के साथ हुआजहां डिजाइनर  और स्पॉन्सर ने अनुभव साझा किए और भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

  I_ignite Inc. की संस्थापक गौरी वर्मा ने कहा कि यह टूर्नामेंट केवल खेल प्रतियोगिता नहीं हैबल्कि आर्किटेक्ट और डिजाइन समुदाय में स्थायी रिश्तों को मजबूत करने और सहयोग की भावना का उत्सव है। उन्होंने इसे समुदाय की एकजुटता और साझा अनुभवों की ताकत का प्रतीक बताया।

  इस आयोजन को Creanza Crafts, ARC ONE, VASA Speciality Steels (P) Ltd. और Heritage Marble Pvt. Ltd. जैसे प्रतिष्ठित उद्योग साझेदारों का समर्थन मिला। उनके सहयोग ने कार्यक्रम की सफलता और प्रतिभागियों के उत्साह को नई ऊंचाई दी।

  अंधेरी की ढलती शाम में आयोजकों और प्रतिभागियों के चेहरों पर संतोष स्पष्ट झलक रहा था। इस टूर्नामेंट ने साबित किया कि रचनात्मकता केवल स्टूडियो और निर्माण स्थलों तक सीमित नहींबल्कि पिकलबॉल कोर्ट पर भी उतनी ही प्रेरणादायी और जीवंत रूप से अभिव्यक्त होती है।

Related Articles

Back to top button