Health&wellnessLatest news
रोज दौड़ना या रस्सी कूदना! दोनों में कौन-सा है सेहत के लिए अधिक फायदेमंद?

आज के समय में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं। ऐसे में बहुत से लोग सुबह के समय व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं। रोज व्यायाम करना न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। नियमित व्यायाम शरीर को मजबूत और चुस्त रखने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। यह शरीर के एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है, तनाव कम करता है साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। ऐसे में जो लोग सुबह में व्यायाम करते हैं अक्सर उनके मन में सवाल आता है कि रोज सुबह दौड़ना या रस्सी कूदने में कौन सा अधिक फायदेमंद है? तो बता दें कि रोज सुबह दौड़ना और रस्सी कूदना दोनों ही हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि इन दोनों वर्कआउट के क्या फायदे हैं? दौड़ना एक प्राकृतिक और आसान व्यायाम है, जो बिना किसी उपकरण के किया जा सकता है। यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है और तनाव कम करता है। रोजाना 20-30 मिनट की दौड़ से 200-400 कैलोरी बर्न हो सकती है, जो वजन नियंत्रण में भी मदद करती है। दौड़ने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि बाहर दौड़ने से प्रकृति के साथ जुड़ाव बढ़ता है। दौड़ने के लिए खुले स्थान की जरूरत होती है, और अच्छी बात यह है कि सुबह के समय में खुले स्थान पर जाने से मन हल्का रहता है।
रस्सी कूदने के फायदे
रस्सी कूदना एक हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट है, जो कम समय में अधिक कैलोरी बर्न करता है। 10 मिनट की रस्सी कूदना 100-150 कैलोरी तक बर्न कर सकता है। यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर और मजबूत बनाने में मदद करता है। रस्सी कूदना पूरे शरीर की मांसपेशियों, जैसे बाहों, कंधों और पैरों को सक्रिय करता है। रस्सी कूदने की अच्छी बात यह है कि इसे कम स्थान पर किया जा सकता है और इसके लिए केवल एक रस्सी की जरूरत होती है। दौड़ने की तुलना में रस्सी कूदने से कम समय में अधिक कैलोरी बर्न होता है।
रस्सी कूदना एक हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट है, जो कम समय में अधिक कैलोरी बर्न करता है। 10 मिनट की रस्सी कूदना 100-150 कैलोरी तक बर्न कर सकता है। यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर और मजबूत बनाने में मदद करता है। रस्सी कूदना पूरे शरीर की मांसपेशियों, जैसे बाहों, कंधों और पैरों को सक्रिय करता है। रस्सी कूदने की अच्छी बात यह है कि इसे कम स्थान पर किया जा सकता है और इसके लिए केवल एक रस्सी की जरूरत होती है। दौड़ने की तुलना में रस्सी कूदने से कम समय में अधिक कैलोरी बर्न होता है।

यह आपके फिटनेस लक्ष्य और शारीरिक स्थिति पर निर्भर करता है। अगर आप वजन तेजी से कम करना चाहते हैं और समय कम है, तो रस्सी कूदना बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर आप सहनशक्ति बढ़ाना और बाहर समय बिताना चाहते हैं, तो दौड़ना उपयुक्त है। देखा जाए तो दोनों को बारी-बारी से अपनी रूटीन में शामिल करना सबसे अच्छा है, क्योंकि यह शरीर के लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है।
सावधानियां
- दोनों व्यायाम से पहले वार्म-अप और बाद में स्ट्रेचिंग करें।
- जोड़ों या हृदय की समस्या हो, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
- दोनों ही हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट हैं, तो इनसे अधिक पसीना आ सकता है, ऐसे में शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखना आपके लिए बहुत जरूरी है।अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।



