Celebrity newsLatest news

‘यह ‘लव जिहाद’ नहीं है, हिंदू रीति से विवाह हुआ’; मुस्लिम प्रेमी से शादी करने पर हुए विवाद पर बोलीं मोनालिसा

महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा ने बीते दिन अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी रचाई। उन्होंने केरल में जाकर शादी की। इस शादी पर मोनालिसा का परिवार खुश नहीं है। वहीं, मोनालिसा को एक्टिंग ब्रेक देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने तो इसे ‘लव जिहाद’ तक कह दिया है। अपनी शादी पर हो रही कंट्रोवर्सी के बाद मोनालिसा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की है, जहां कहा कि यह शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई है।

शादी पर विवाद के बाद मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने फरमान खान से शादी रचाई है। मोनालिसा का परिवार तो इस शादी का विरोध कर ही रहा है, साथ ही निर्देशक सनोज मिश्रा भी इस शादी के विरोध में हैं। उन्होंने कल बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर लिखा था, ‘यह बगावत नहीं, लव जिहाद है’। शादी पर हो रही कंट्रोवर्सी के बीच मोनालिसा ने प्रेस कांफ्रेंस की। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केरल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वायरल महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने कहा, ‘मैंने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है। यह ‘लव जिहाद’ नहीं है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और हर धर्म को बराबर मानती हूं’।

Related Articles

Back to top button