Latest newsSports
चुनी गई भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों ने एक साल से नहीं खेला कोई T20I; सात पहली बार एशिया कप खेलेंगे

एशिया कप टी20 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान होंगे। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मैच से करेगी। वहीं, 14 सितंबर को टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है। हालांकि, चयनकर्ताओं की चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, इस टी20 टीम में चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले एक साल से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। वहीं, इस टीम में सात खिलाड़ी पहली बार एशिया कप में खेलने उतरेंगे। आठ खिलाड़ियों को पहले से ही एशिया कप टूर्नामेंट का अनुभव है। आइए जानते हैं…



