केरल में सत्तारूढ़ CPM पर भड़के केंद्रीय मंत्री बोले- मेरे अंदर की आग बुझ नहीं सकती; जानिए मामला

अभिनेता से नेता बने भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने केरल की सत्तारूढ़ पार्टी- सीपीआईएम पर अनजाने में हुई गलतियों को तूल देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके खिलाफ राजनीतिक लाभ उठाने की ताक में हैं। गोपी ने कहा, ‘अनजाने में हुई गलतियों’ को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। बता दें कि यह विवाद बीते 12 सितंबर को सामने आया था। गोपी ने अपने संसदीय क्षेत्र- त्रिशूर लोकसभा में रहने वाले एक बुजुर्ग- वेलायुधन की मदद करने से कथित तौर पर इनकार कर दिया था। खबरों के मुताबिक बुजुर्ग ने भाजपा सांसद से घर बनाने में सहायता मांगी थी।
किस घटना पर हो रहा विवाद, केंद्रीय मंत्री गुस्से में क्या बोले?
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गोपी की आलोचना होने लगी। इसी बीच प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी- CPI(M) वेलायुधन के पास पहुंची और उसके लिए घर बनाने की पेशकश कर दी। बुधवार को इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर गोपी ने कहा, उन्हें खुशी है कि वेलायुधन को घर मिल रहा है, लेकिन इस मामले को राजनीतिक रंग देने का प्रयास हो रहा है। सीपीएम को आड़े हाथों लेते हुए गोपी ने कहा, ‘वे लोग चाहे जितना राजनीतिक अभियान चलाएं, लेकिन मेरे भीतर की आग कभी बुझाई नहीं जा सकती।’
केंद्रीय मंत्री गोपी का जवाब



