Latest newsSports
महामुकाबले से पहले हरभजन ने भारतीय टीम को किया सतर्क, इस स्पिनर से सावधान रहने की दी हिदायत

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भरोसा जताया है कि भारत टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को मात देने में सफल रहेगा। लेकिन इस महामुकाबले से पहले उन्होंने भारतीय टीम को सतर्क भी किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो में ग्रुप ए का मुकाबला खेला जाना है। हरभजन का मानना है कि अगर भारत सतर्क नहीं रहा तो पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।



