Latest newsSports
‘नारियल फोड़कर की पूजा…हाथ जोड़कर किया प्रणाम’, इस मुस्लिम क्रिकेटर ने मैदान पर एकता की पेश की मिसाल

मुंबई की प्रतिष्ठित कांगा लीग, जिसे शहर का सबसे पुराना और पारंपरिक क्रिकेट टूर्नामेंट माना जाता है, इस साल 10 अगस्त 2025 से शुरू हुई। बरसात के मौसम में खेले जाने वाली यह लीग अक्सर कठिन पिचों, खास माहौल और खेल के प्रति जुनून के लिए मशहूर है। इस बार इसकी शुरुआत ने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा, क्योंकि पहले ही दिन मैदान पर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। स्टार ऑलराउंडर शम्स मुलानी, जो घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं, एक मैच शुरू होने से पहले पिच के पास पहुंचे। वहां उन्होंने एक धार्मिक अनुष्ठान किया। उन्होंने पिच पर फूल और मिठाई चढ़ाई, विकेट्स के पास नारियल फोड़ा और उसका पानी विकेट्स पर छिड़का। इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर प्रार्थना की और फिर अपनी टीम के साथ मैच के लिए तैयार हो गए। यह पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो गया और थोड़े ही समय में इंटरनेट पर वायरल हो गया।



