Latest newsSports
‘कुछ खिलाड़ी कप्तान के पसंदीदा’, अश्विन-जडेजा और चहल-कुलदीप को लेकर मिश्रा का धोनी-कोहली पर तंज?

भारत के स्टार लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने गुरुवार को क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 42 साल के मिश्रा का अंतरराष्ट्रीय करियर हमेशा उतार-चढ़ाव से भरा रहा। उनके करियर को दो पड़ाव में बांटा जा सकता है। पहले हिस्से में उन्हें अनिल कुंबले जैसे दिग्गज की जगह भरने का दबाव झेलना पड़ा, जबकि दूसरे हिस्से में उन्हें रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसी नई पीढ़ी के स्पिनरों से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा। अब संन्यास के बाद उन्होंने कुछ ऐसा कहा है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। मिश्रा ने कहा कि कुछ खिलाड़ी कप्तानों के पसंदीदा होते हैं और इसी वजह से टीम में होते हैं। मिश्रा के इस बयान को फैंस अश्विन-जडेजा और कुलदीप-चहल से जोड़कर देख रहे हैं और इसे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली पर तंज माना जा रहा है।



