आतंकी हमले से पहले पहलगाम में था यह एक्टर, लोगों से नफरत की बजाय एकजुट होने का किया आग्रह

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अभिनेता ने देशवासियों से नफरत ना फैलाने की अपील की है। साथ ही देशवासियों को एकजुट होने को कहा। एक्टर ने बताया कि हमले से पहले वह भी वहां मौजूद थे। अभिनेता ने शेयर किया अपना दर्द। आइए जानते हैं कौन है वह अभिनेता? वह अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि ईशान खट्टर हैं, जिन्होंने अपने इंस्टग्राम पर एक स्टोरी लगाई है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘व्यक्तिगत तौर पर मैं यह कहना चाहूंगा कि मैं 2 महीने पहले पहलगाम में था। मेरा हमेशा से कश्मीर से काफी लगाव रहा है और वहां के लोगों को हमेशा दयालु और मदद करते देखा है। मैं वहां कुछ खूबसूरत लोगों से मिला हूं। इस दर्दनाक हमले से पीड़ितों को जो नुकसान उठाना पड़ रहा है, उसकी कल्पना करके मेरा दिल दहल उठता है।’ आपको बताते चलें कि अभिनेता एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ ‘प्यार आता है’ गाने की शूटिंग करने कश्मीर पहुंचे थे।



