Latest newsMumbai news
सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा शरद पवार गुट, सुप्रिया सुले ने दी जानकारी

एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने सोमवार को एक बड़ा एलान किया। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी बारामती विधानसभा उपचुनाव में सुनेत्रा पवार के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। चुनाव आयोग ने रविवार को बारामती और राहुरी सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। इन दोनों सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। बारामती सीट पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन की वजह से खाली हुई है। वहीं राहुरी सीट भाजपा विधायक शिवाजी कर्डिले की मौत के बाद खाली हुई है। सुप्रिया सुले ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि वे अपनी भाभी सुनेत्रा पवार के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगी। राहुरी सीट को लेकर महाविकास अघाड़ी के दल अगले कुछ दिनों में चर्चा करके फैसला लेंगे।



