India newsLatest news
दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को लेकर शशि थरूर का करारा तंज, अपना पुराना पोस्ट भी किया शेयर

दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर से जहरीली हो चुकी है। हर साल की तरह इस बार भी वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर का पुराना ट्वीट एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो दिल्ली के प्रदूषण पर उनके व्यंग्य को बखूबी दर्शाता है।
दरअसल, शशि थरूर ने साल 2019 में एक्स (तब ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था ‘कब तक जिंदगी काटोगे सिगारेट, बीड़ी और सिगार में… कुछ दिन तो गुजारो Delhi-NCR में… Delhi Tourism’ “Delhi is Injurious To Health!!” यह पोस्ट उस समय भी खूब चर्चा में रही थी और अब छह साल बाद भी उतनी ही प्रासंगिक लग रही है। दिल्ली की हवा की खराब हालत को लेकर थरूर का यह व्यंग्य लोगों के बीच जागरूकता और निराशा दोनों का मिश्रण बन गया है।



