Celebrity newsLatest news
दलाई लामा ने ग्रहण किया ‘मेडिटेशन्स’ के लिए ग्रैमी अवॉर्ड, समारोह में बेटों के साथ पहुंचे उस्ताद अमजद अली खान

आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मौजूद अपने कार्यालय में आयोजित एक समारोह में अपना ग्रैमी पुरस्कार ग्रहण किया। यह पुरस्कार उन्हें एल्बम ‘मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए दिया गया। सरोद उस्ताद अमजद अली खान ने अपने बेटों, अमान अली और अयान अली के साथ यह पुरस्कार उन्हें दिया। अमजद अली खान ने मीडिया से कहा, ‘हमने अपने बेटों, अमान अली बंगश और अयान अली बंगश के साथ सरोद बजाया है। हम दलाई लामा की आवाज के साथ सरोद बजाते हैं। इसलिए हम दलाई लामा को ग्रैमी पुरस्कार भेंट करने के लिए यहां आए हैं।’



