Celebrity newsLatest news

‘यह मिमिक्री नहीं…’, सुनील ग्रोवर के वीडियो पर आमिर ने दिया रिएक्शन, कही ये बात

इन दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथे सीजन ओटीटी पर टेलीकास्ट हो रहा है। हाल ही में शो पर फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की स्टार कास्ट कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे बतौर गेस्ट पहुंचे। इस मौके पर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का लुक अपनाया और उनकी मिमिक्री की। उनके इस अंदाज को देखकर हर कोई हैरान रह गया और सुनील का यह मिमिक्री वीडियो खूब वायरल हुआ। अब इस पर खुद आमिर खान ने पहली बार रिएक्शन दिया है। हाल ही में रिलीज हुए शो के नए एपिसोड में सुनील ग्रोवर ‘उन्नीस बीस आमिर’ बनकर मंच पर पहुंचे। यहां उनकी हरकतों से लेकर लुक तक वो हूबहू आमिर जैसे ही लग रहे थे। उनके इस अंदाज को शो के होस्ट कपिल शर्मा, गेस्ट कार्तिक-अनन्या के साथ जज अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू ने भी खूब एंजॅाय किया।
मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने भी की तारीफ
अब जब खुद आमिर ने अपनी मिमिक्री का यह वीडियो देखा तो वो सुनील की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। बॅालीवुड हंगामा को दिेए एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा- ‘मैं इसे मिमिक्री नहीं मानता। मुझे यह इतना सच्चा लगा जैसे कि मैं अपने आप को ही देख रहा हूं। मैंने अब तक इसकी एक छोटी सी क्लिप देखी है पर जल्द ही मैं पूरा एपिसोड देखूंगा।’ आमिर ने आगे कहा- ‘जो मैंने देखा वो अनमोल था। मैं इसे देखकर इतना हंसा कि मैं सांस भी नहीं ले पा रहा था। इसमें कुछ भी गलत नहीं हैं। मैंने खुद इसे देखकर खूब एंजॉय किया।’
सुनील करते हैं कई कलाकारों की मिमिक्री
बता दें इससे पहले भी कई सुपरस्टार्स अपनी मिमिक्री के लिए सुनील की तारीफ कर चुके हैं। कपिल के शो पर सुनील अक्सर कई कलाकारों की मिमिक्री करते हैं। वो कभी शाहरुख तो कभी सलमान बनकर भी मंच पर आते हैं।

Related Articles

Back to top button