Latest newsSports
पत्नी को मिली गालियों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी; विराट कोहली से बिगड़े रिश्ते पर क्या कहा?

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के बाद विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कथित हैंडशेक विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। मैच के बाद कैमरों में विराट कोहली, ट्रेविस हेड से हाथ मिलाए बिना आगे बढ़ते नजर आए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई गईं। अब कई महीनों बाद ट्रेविस हेड ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
‘विराट से कुछ भी ठीक करने की जरूरत नहीं’
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने साफ कर दिया कि उनके और विराट कोहली के बीच किसी तरह की दुश्मनी नहीं है। हेड ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हमारे बीच ऐसा कुछ है जिसे ठीक करने की जरूरत है। जो हुआ, वही खेल का हिस्सा था। प्रतियोगिता जिस तरह चली और जो कुछ हुआ, उससे मुझे कोई हैरानी नहीं हुई।’ उनके इस बयान से साफ है कि वह इस विवाद को मैदान तक ही सीमित मानते हैं और इसे कोई निजी मसला नहीं समझते।

हैंडशेक विवाद के बाद ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका डेविस ने खुलासा किया था कि उन्हें सोशल मीडिया पर अपमानजनक संदेश और गालियां मिली थीं। हेड ने माना कि इस घटना का असर सिर्फ उन पर नहीं, बल्कि उनके परिवार पर भी पड़ा। उन्होंने कहा, ‘जेसिका और मैं इन चीजों को सही नजरिए से देखते हैं। यही आज की दुनिया है और वह ऐसी परिस्थितियों को जिस तरह संभालती हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है। सबसे ज्यादा असर परिवार के दूसरे लोगों पर पड़ा, जो इस तरह की चीजों के आदी नहीं हैं।’ ट्रेविस हेड ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे मामले को बेहद संयम के साथ संभाला। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिनों बाद लोग सब भूल जाते हैं। जेसिका ने इस पूरे मामले को शानदार तरीके से संभाला। असली चुनौती उन लोगों को संभालने की होती है, जो इस तरह की परिस्थितियों से परिचित नहीं होते।’
आरसीबी आईपीएल में फिर बना था चैंपियन
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता था। हालांकि, पूरे सीजन में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुए इस हैंडशेक विवाद ने भी काफी चर्चा बटोरी। अब हेड के बयान के बाद इस मामले पर चल रही अटकलों पर काफी हद तक विराम लग गया है।