Celebrity newsLatest news

रश्मिका मंदाना ने कुरनूल में हुए दर्दनाक बस हादसे पर जताया दुख, बोलीं- ‘यह दिल दहला देने वाली घटना थी’

आंध्र प्रदेश राज्य के कुरनूल में बस में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें कई लोगों की जान चली गई। इस घटना से पूरा देश सदमें में हैं। अब इस घटना पर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया है और इसे विनाशकारी बताया। रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस घटना को वास्तव में विनाशकारी बताते हुए नोट लिखा। उन्होंने कहा, “कुरनूल से आई खबर से दिल भारी हो गया। उस जलती हुई बस के अंदर उन यात्रियों पर क्या बीती होगी, इसकी कल्पना करना असहनीय है। यह सोचना कि एक पूरा परिवार, जिसमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, और इतने सारे अन्य लोगों ने कुछ ही मिनटों में अपनी जान गंवा दी, वास्तव में विनाशकारी है।” अभिनेत्री ने आगे कहा, “मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस त्रासदी से प्रभावित हर परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

कब और कैसी हुई घटना?
आंध्र प्रदेश में हुई दुखद आग दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 43 यात्रियों को ले जा रही एक बस में बीच रास्ते में आग लग गई। दो ड्राइवरों समेत केवल 23 लोग ही बच पाए। दुर्भाग्य से, बाकी यात्रियों के मारे जाने की खबर है। एएनआई की खबर के मुताबिक यह घटना देर रात हुई थी, जिसमें 20 लोग बस से बाहर निकलने में कामयाब रहे। इस घटना ने लोगों के दिल को दहला दिया है।

रश्मिका मंदाना का वर्कफ्रंट
रश्मिका मंदाना इन दिनों मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ का हिस्सा है। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में कुछ एक कैमियो और सरप्राइज भी हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी दर्शकों को प्रभावित कर रही है।

Related Articles

Back to top button