Latest newsMumbai news

मुंबई में कॉरपोरेट पार्क में भड़की भीषण आग, दमकल ने मुश्किल से पाया आग पर काबू

महाराष्ट्र के मुंबई स्थित चेंबूर इलाके में सोमवार तड़के एक दो-मंजिला कॉरपोरेट पार्क में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, आग सायन-ट्रॉम्बे रोड स्थित कॉरपोरेट पार्क की दूसरी मंजिल पर बने थॉमस कुक कार्यालय में करीब 1.30 बजे लगी। सूचना मिलने पर आठ फायर इंजन और अन्य दमकल वाहन मौके पर भेजे गए और करीब 4.33 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि आग मुख्य रूप से विद्युत वायरिंग, कार्यालय के फर्नीचर, रिकार्ड, यूपीएस बैटरी बैकअप, फॉल्स सीलिंग, लकड़ी के दरवाजों, कांच की खिड़कियों और अन्य वस्तुओं तक सीमित रही। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Back to top button