Celebrity newsLatest news

स्राइल-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

फिल्म ‘जन्नत’ फेम अभिनेत्री सोनल चौहान मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच दुबई में फंस गई हैं। जंग की वजह से फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं। ऐसे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। सोनल चौहान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं जंग की वजह से दुबई में फंसी हुई हूं। फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं है। मैं घर वापस जाने के लिए सरकार से सुरक्षित यात्रा के लिए मार्गदर्शन चाहती हूं।  किसी भी मदद के लिए शुक्रगुजार हूं।’ दरअसल शनिवार को अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया। बाद में ईरान ने जवाबी हमले किए। मिसाइलों की वजह से दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई एयरपोर्ट को ऑपरेशन बंद करने पड़े। ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमले तब हुए जब ईरानी न्यूक्लियर प्रोग्राम पर वाशिंगटन और तेहरान के बीच हफ्तों तक चली बातचीत का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।

विदेश मंत्रालय का बयान
भारत के विदेश मंत्रालय ने इस मामले में कहा कि मिडिल ईस्ट में उसके मिशन भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं। उन्होंने जरूरी एडवाइजरी जारी करके उन्हें सतर्क रहने और लोकल सिक्योरिटी गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा है।

सोनल चौहान का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि सोनल चौहान ने फिल्म ‘जन्नत’ (2008) से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ इमरान हाशमी थे। आखिरी बार वह 2024 में बंगाली भाषा की फिल्म ‘दर्द’ में नजर आईं।

Related Articles

Back to top button