Latest newsSports
रनों का यह महारथी अब सिखाएगा बल्लेबाजी का गुर! गुजरात टाइटंस का बड़ा एलान, इन्हें बनाया बैटिंग कोच

आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। अपने दौर के सबसे खतरनाक ओपनरों में गिने जाने वाले हेडन अब गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों को आधुनिक टी20 बल्लेबाजी की बारीकियां सिखाते नजर आएंगे। मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया के उन बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं जिन्होंने अपने समय में गेंदबाजों पर जबरदस्त दबाव बनाया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 273 मैच खेले और 15 हजार से ज्यादा रन बनाए। हेडन दो बार वनडे विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी हिस्सा रहे और कई आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में अहम भूमिका निभाई।



