Celebrity newsLatest news

विराट के बाद तमन्ना ने लगाया इंस्टाग्राम पर इल्जाम, पूछा- अपने आप कैसे लाइक होते हैं पेज?

हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली ने दावा किया था कि इंस्टाग्राम पर अपने आप पोस्ट लाइक हो गई। अब अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘खुद से’ पेजों को ‘लाइक’ करता है। तमन्ना ने बुधवार को अपनी एक सेल्फी के साथ एक स्टोरी पोस्ट करते हुए कहा ‘क्या इंस्टाग्राम हमें ये बता सकता है कि वह खुद से पेजों को कैसे लाइक करता है, क्योंकि कई लोग इसे खबर बना रहे हैं और मुझे आपना काम करना है।’ आपको बता दें कि कथित तौर पर तमन्ना भाटिया ने दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम रील को लाइक किया। इस रील में वेतन में अंतर, काम के माहौल और महिलाओं के प्रति द्वेष जैसे मुद्दों को उजागर किया गया। तमन्ना की यह पोस्ट दीपिका पादुकोण और फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा के बीच फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच आई है।

संदीप रेड्डी ने किया था पोस्ट

हाल ही में फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा ने एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन लोगों ने इसे दीपिका पादुकोण से जोड़ा। उन्होंने पोस्ट काफी गुस्से में की और दीपिका के व्यवहार को अनप्रोफेशनल बताया। दीपिका पादुकोण पहले वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ का हिस्सा थीं लेकिन बाद में वह इससे अलग हो गईं। दीपिका ने फिल्म में शूटिंग के घटों को कम करने और दूसरी मांगें रखी थीं। इससे वांगा नाराज हो गए।

after virat kohli tamanna bhatia allegations on instagram on liking deepika padukone post
दीपिका पर फिल्म के कुछ हिस्से लीक करने का दावा
आपको बता दें मार्च 2025 में ऑनलाइन अफवाहें उड़ीं कि ‘स्पिरिट’ का कथानक लीक हो गया है, कुछ लोगों ने तमिल फिल्म ‘थेरी’ से समानता का दावा किया। हालांकि फिल्म लीक होने की बात की तस्दीक नहीं हो पाई है। फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका के जाने के कुछ समय बाद, फिल्म के निर्माताओं ने बताया कि इसमें तृप्ति डिमरी को लिया गया है। इससे पहले विराट कोहली तब चर्चा में आए थे जब इंटरनेट यूजर्स ने देखा कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट ने अभिनेत्री अवनीत कौर की एक पोस्ट लाइक की। विराट ने बाद में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा सा नोट शेयर करके इस बारे में सफाई दी। उन्होंने लिखा ‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि फीड साफ करते समय, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन दर्ज कर लिया है। इसके पीछे कोई इरादा नहीं था। मैं गुजारिश करता हूं कि कोई धारणा न बनाई जाए। आपकी समझ के लिए धन्यवाद।’

Related Articles

Back to top button