Latest newsMumbai news

सिद्धिविनायक मंदिर बनेगा और भव्य, शिंदे बोले- इस परियोजना से श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई सुविधाएं

मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर को अब और भव्य और सुविधाजनक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिद्धिविनायक मंदिर केवल मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का बड़ा केंद्र है। हर दिन लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बड़ी परियोजना की शुरुआत की गई है। एकनाथ शिंदे ने बताया कि सिद्धिविनायक मंदिर करीब 225 साल पुराना है और इसकी नींव वर्ष 1801 में रखी गई थी। समय के साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई। त्योहारों और विशेष अवसरों पर मंदिर परिसर में भारी भीड़ देखने को मिलती है। इसी वजह से मंदिर परिसर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और दर्शन व्यवस्था को आसान बनाने के लिए कॉरिडोर परियोजना शुरू की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि अगले दो वर्षों में यह परियोजना पूरी कर ली जाए।

Related Articles

Back to top button